Subscription Service

All Ads in Hindi

नाफेड़ का चना ऊंचे मूल्यों पर बिक्री

हैदराबाद : व्यापारिक सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह नाफेड़ ने गुजरात में स्टॉक रखा हुआ चना 6327 रुपये, महाराष्ट्र का 6435, मध्यप्रदेश का 6337 रुपये के मूल्य पर बिक्री किया है, जबकि कर्नाटक, राजस्थान और आंध्रप्रदेश के लिये मूल्य 6251-6311 रुपये के मूल्य पर रिजेक्ट कर दिया, जिससे देशभर में हाजिर सहित आयातित चना के मूल्यों में वृद्धि हुई और अनुमान है कि आगामी बुवाई प्रारंभ होने तक मूल्यों में मंदी नहीं आयेगी तथा देश के दलहन उत्पादनों को बढ़ाने के लिये सरकार रबी सीजन 2026-27 के लिये समर्थन मूल्यों में वृद्धि कर सकती है तथा व्यापारियों का अनुमान है कि दीपावली से पूर्व मूल्यों में और भी तेजी आ सकती है, क्योकि सरकार आगामी उत्पादन बढ़ाने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदी गया नाफेड चना पर मुनाफा वसूली कर रही है। महाराष्ट्र का चना तमिलनाडु के विरुधनगर, सेलम, ईरोड डिलेवरी 7100 रुपये और कर्नाटक का 7150 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ। मुंबई में तंजानिया का चना 6100 रुपये, ऑस्ट्रेलिया का 6300-6350 रुपये, सुडान का काबुली 6100 तथा कांडला एवं मुंद्रा बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया का 6200-6250 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ। दिल्ली में राजस्थान लाइन का चना 6250 रुपये तथा मध्य प्रदेश का 6175 रुपये एवं उत्तर प्रदेश के झांसी, ललितपुर, महोबा में 5800-6100 रुपये तथा जयपुर में चना दाल 7325 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ। महाराष्ट्र के सोलापुर में मिल क्वालिटी चना 5800-6400 रुपये, अन्नागिरी 6300-6600 रुपये, अकोला, अमरावती लाईन में एवरेज माल 5650- 6200, बढिया चना 6500 रुपये तथा लातूर में मोटर बिल्टी 6450-6550 रूपये तथा गुजरात की लोकल मंडियों में कालिटी के अनुसार 5500-6200 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ। कर्नाटक के कलबुर्गी में चना 5800-6300 तथा आंध्र के कर्नूल में 6500 रुपये, ओंगोल में जेजे 6250, कॉक 2 काबुली 6400, कर्नाटक का कॉक-2 काबुली एवरेज 6100 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ। मध्य प्रदेश के जबलपुर, पीपरिया, देवास लाईन में विशाल किस्म 5500-6300 रुपये, एवरेज 5000-5750, काबुली 7800-8800 रुपये तथा इंदौर में चना 6550-6600 रुपये, काबुली 40-42 काउंट 10300 रुपये, 42-44 काउंट 10000 रुपये तथा 44- 46 काउंट 9700 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ।

Updated On: August 3, 2026, 7:38 am
तुवर बुवाई सीजन समाप्त - उत्पादन में कमी के संकेत ?

हैदराबाद : देश में अभी तक तुवर की बुवाई में भारी कमी है तथा बुवाई का समय भी लगभग समाप्त हो गया, जिसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक की बुवाई में कमी आयी है और मूंग, चने के मूल्यों को समर्थन मिलने से व्यापारियों का अनुमान है कि आगामी सीजन प्रारंभहोने से पूर्व तुवर के मूल्यों में तेजी आ सकती है, क्योंकि वर्तमान बुवाई वाली फसल मौसम पर आधारित है तथा सरकार ने आगामी दिनों में एलनिनो का प्रभाव जारी कर दिया है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ा अनुसार वर्तमान खरीफ सीजन में 31 जुलाई तक देश में तुवर की बुवाई पिछले वर्ष के इसी समान अवधि के 38 लाख 44 हजार हेक्टर के मुकाबले घटकर 34 लाख 91 हजार हेक्टर में हुई है, जिसमें गुजरात में बुवाई 1 लाख 55 हजार 227 हेक्टर के मुकाबले बढकर 1 लाख 94 हजार 565 हेक्टर, राजस्थान में 1874 हेक्टर के मुकाबले 3708 हेक्टर में हुई। महाराष्ट्र की सफेद तुवर चेन्नई डिलेवरी 8800-8850 रुपये, लाल 8900 रुपये लातुर की ग्रेविटी क्लीन 9300 रुपये तथा गुजरात की बीडीएन 2 किस्म 9000 रुपये, विरुधनगर,सेलम डिलेवरी लाल 8000 और सफेद 8200 रुपये कटनी डिलेवरी 8400-8600 रुपयेके मूल्य पर व्यापार हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में म्यानमार की तुवर 30 डालर घटाकर 845 डालर प्रति टन सी एंड एफ पर प्रस्तावित किये जाने से मुंबई में लेमन 7750, मटवारा 5900-5950, मोजांबिक की गजरी 5950, सुडान का बढिया माल 8200, चेन्नई में लेमन 7850 रुपये तथा दिल्ली में 8100 रुपयेके मूल्य पर व्यापार हुआ। महाराष्ट्र के सोलापुर में नई गुलाबी तुवर 7400-8300, पुरानी 7200-8050 रुपये, लातुर में 63 नंबर, मारुति 8000-8250, सफेद 8200, गुलाबी 8150 रुपये तथा अकोला, अमरावती में मारुति नई 8300, पुरानी 7450-8000, चारु 8450, अमरावती में 7500-7700 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ। गुजरात के राजकोट, जुनागढ, गोंडल लाईन में मिलाकर प्रतिदिन 2 से 3 हजार बोरी की आवक पर 7000-7850, दाहोद में लाल 6000-6300, सफेद 5800-6400 रुपये एवं आंध्र सॉर्टेक्स 10,900, माचर्ला में पोदिली लाइन की तुवर 8400, दाल सॉर्टेक्स पॉलिश 10,800, सुखा माल 11,100 रुपये तथा कर्नाटक के कलबुर्गी, बिदर, के विनुकोंडा में तुवर 8400, दाल फटका दाल 11,700 रुपये, नागपुर में 11,600-11,800, सव्वा नंबर 10, 600-10,800, कटनी में फटका 11, 300-11,400, सव्वा नंबर 10,600-10,700 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ।

Updated On: August 3, 2026, 7:35 am
नंदियाल - सांगली लाइन में नया उडद

हैदराबाद : व्यापारिक सूत्रों के अनुसार वर्तमान खरीफ सीजन में उड़द के बुवाई क्षेत्र में वृद्धि हुई है, लेकिन केवल गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश मे वृद्धि हुई है, जबकी महाराष्ट्र - कर्नाटक, तेलंगाना मे बुवाई बहुत कम हुई है और पिछले सप्ताह वर्षा होने से बुवाई जारी है, लेकिन अगस्त में बुवाई पर फसल उतारा में कमी आएगी। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार मई महीने के दौरान उड़द बुवाई वाले क्षेत्र महाराष्ट्र के सांगली और आंध्र के नंदियाल लाइन में नये उड़द की आवक प्रारंभ हो गयी है तथा वर्तमान में प्रतिदिन 50 से 100 बोरी नये माल की आवक पर सांगली में 17-18 प्रतिशत नमी वाला माल 9200-9300 लोकल लूज तथा आंध्र प्रदेश के नंदियाल लाईन का नया 14 प्रतिशत नमी, 2 किलो मिट्टी और 2 किलो कचरा मिक्स कंडीशन चेन्नई डिलेवरी 9850 रुपये, सांगली लाइन का नया माल 10,500 रुपये एवं मध्यप्रदेश के जबलपुर लाइन ग्रेविटी क्लीन 10,300 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ। चेन्नई में एसक्यू 9550 रुपये, एफएक्यू 9100 रुपये तथा ब्राजील का उड़द 10 अगस्त से पूर्व डिलेवरी हुआ। कृषि मंत्रालय के नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई तक देश में उड़द की बुवाई पिछले वर्ष के इसी समान अवधि के 19 लाख 04 हजार हेक्टर के मुकाबले 21 लाख 08 हजार हेक्टर में हुई है, जिसमें गुजरात में 50 हजार 491 हेक्टर के मुकाबले 70 हजार 772 हेक्टर तथा राजस्थान में 29 जुलाई तक बुवाई पिछले वर्ष के 3 लाख 11 हजार 345 हेक्टर के मुकाबले 3 लाख 75 हजार 325 हेक्टर और महाराष्ट्र में सामान्य क्षेत्र 3 लाख 59 हजार 329 हेक्टर के मुकाबले 55 प्रतिशत 1 लाख कंडीशन 9900 रुपये के मूल्य पर व्यापार 62 हजार 993 हेक्टर में हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उड़द का मूल्य 10 डालर प्रति टन घटाकर म्यानमार की एफएक्यू 915 डालर और एसक्यू 1005 डालर प्रति टन सी एंड एफ पर प्रस्तावित किये जाने से मुंबई में एफएक्यू 9250 रुपये तथा दिल्ली में एसक्यू 9800-9825 रुपये, एफएक्यू 9300-9325 रुपये मूल्य पर व्यापार हुआ। आंध्र के कृष्णा जिले में पॉलिश उड़द 100 रुपये घटकर 9700 रुपये, सादा 9400 रुपये, नंदियाल, प्रोद्यटुर, कड़पा लाइन में पॉलिश 9700-9800 रुपये तथा सादा 9500-9600 रुपये, विजयवाड़ा में उड़द गोटा पॉलिश 12800 रुपये, बढिया क्वालिटी 16000 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ। मध्य प्रदेश के जबलपूर में 2 से 3 हजार बोरी की आवक पर 7500-9200 रुपये तथा उत्तर प्रदेश के ललितपूर में मोटा उडद 8500-9100 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ।

Updated On: August 3, 2026, 7:34 am
नये मेथी की आवक मे वृद्धि

नये मेथी की आवक मे वृद्धि जावरा : जानकार सूत्रो के अनुसार गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश में होली त्यौंहार के बाद फसल कटाई का काम तेजी से प्रारंभ हुआ है, लेकिन मूल्य कम रहने से माल की बिक्री धीमी गति से कर रहे है, इसके बावजूद तीनों राज्यो में मिलाकर एक सप्ताह में अनुमानित 45 हजार बोरी से अधिक आवक हुई और किराणा व्यापारियो की खरीदी प्रारंभ हो गई है, लेकिन 15 अप्रैल से आवक अधिक होने की संभावना रहेगी। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार नीमच में पिछले सप्ताह 6 से 7 हजार, जावरा में 14 से 15 हजार, मंदसोर में 6 से 7 हजार बोरी एवम् गुजरात में 8 से 10 हजार और राजस्थान में 2 से 3 हजार बोरी की आवक पर नमी वाला 4100-4300, मीडियम 5000-5200, बढ़िया माल 6000-6200, मोटा दाना 6800-7200 रुपये तथा पुराना माल 4800-6200 रुपये एवं जावरा में नया बढ़िया फाफड़ा किस्म 9000-9500, मीडियम 8000-8500 रुपये और राजकोट में एवरेज 4400-5100, मीडियम बेस्ट 5150-5500, बढ़िया माल 5600-6100 रुपये एवं राजस्थान के रामगंजमंडी, कोटा, नोखा लाईनों में नमी वाला माल 4200-4500, सूखा माल 4800-5200 रुपये के मूल्य पर व्यापार हुआ।

Updated On: March 25, 2025, 6:32 am
वियतनाम कालीमिर्च में मजबूती

वियतनाम कालीमिर्च में मजबूती हनोई : अंतर्राष्ट्रीय कालीमिर्च संगठन (आईपीसी) के अनुसार इंडोनेशियाई कालीमिर्च के मूल्यों में मामूली गिरावट होकर लैमपंग कालीमिर्च का मूल्य 14 डालर घटकर 7251 डालर और मुंटोक सफेद कालीमिर्च का मूल्य 18 डालर घटकर 10010 डालर प्रति टन हो गया, जबकी मलेशिया की कालीमिर्च का मूल्य स्थिर होकर 9000 डालर और सफेद कालीमिर्च 11600 डालर प्रति टन ऑफर किया गया है, लेकिन ब्राजील में कालीमिर्च का मूल्य 200 डालर बढकर 6700 डालर प्रति टन हो गया है, जिसके मुकाबले वियतनाम कालीमिर्च का निर्यात मूल्य 6500 डालर और सफेद कालीमिर्च का 9550 डालर प्रति टन पर व्यापार हो रहा है। वियतनाम के गिया लाई प्रांत में 4500 वीएनडी बढकर 162,500 वीएनडी (6.36 डालर) और बाय-रिया वुंग तौ और डकनोंग प्रांत में 3000 वीएनडी बढकर 1,61,000 (6.30 डालर) और 16300 (6.34 डालर) प्रति किलो हो गया। वियतनाम कालीमिर्च और मसाला संघ की रिपोर्ट के अनुसार लुनर नव वर्ष के बाद चीन और अमेरिका की मांग बढ़ने से वियतनाम के घरेलू कालीमिर्च का मूल्य 3000 - 4500 वीएनडी (वियतनामी डांग) (0.12-0.18 डालर) बढकर 164000 वीएनडी (6.41 डालर ) प्रति किलो हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख बाजारों के लिये मांग में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है,लेकिन वियतनाम के कस्टम विभाग के आंकड़ा के अनुसार 1-15 जनवरी के दौरान वियतनाम ने 7313 टन कालीमिर्च निर्यात किया, जो एक वर्ष पूर्व के इसी समान अवधि के मुकाबले मात्रा के आधार पर 3 प्रतिशत कम हुआ है। निर्यातकों की रिपोर्ट के अनुसार चीन के लिये वियतनामी कालीमिर्च की मांग बढ रही है, विशेषकर प्रोसेसिंग करके भारत को दुबारा निर्यात करने वाले खरीदी दारो की खरीदी हो रही हैं तथा अमेरिका और यूरोपीय संघ के लिये अच्छी मांग है, जिससे वियतनामी घरेलू मूल्यों को समर्थन मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ भागों में कम उत्पादन और वैश्विक स्तर पर मांग स्थिर रहने से वर्ष, 2025 में कालीमिर्च का मूल्य सामान्य रहने का अनुमान है।

Updated On: February 17, 2025, 7:30 am